औरैया पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 17 लाख के 111 गुम मोबाइल बरामद, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान “DIG हरिश्चंद्र का औरैया दौरा, पुलिस को सराहा – 60,000 नई भर्तियों का ऐलान” औरैया में 144वां स्थापना दिवस: आर्यसमाज मंदिर में भव्य आयोजन, धर्म जागरूकता पर जोर Big News : तिलहर में प्रेमी का हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा, किस आश्वासन पर उतरा युवक, पढ़े पूरी खबर…? Breaking News: तिलहर में युवक टॉवर पर चढ़ा, प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा, उतारने के लिए किए जा रहे प्रयास
---Advertisement---

औरैया में अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल

By Ten News One Desk

Published on:

46 Views

औरैया में अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल

टेन न्यूज़ !! २१ दिसम्बर २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया

अलग-अलग हुई तीन मार्ग दुर्घटनाओं में शुक्रवार को एक युवक एवं दो अधेड़ वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तीनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल से चिकित्सक ने युवक व अधेड़ एवं बुजुर्ग को अलग-अलग स्थान पर रेफर किया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास नेहरू इंटर कॉलेज के समीप अरुण दीक्षित 50 वर्ष पुत्र बृजबिहारी लाल दीक्षित निवासी दिल्ली दरवाजा औरैया शुक्रवार को अपनी बाइक से गैस सिलेंडर डिलीवरी पहुंचाने जा रहा था। जैसे ही वह शहर के मोहल्ला बनारसी दास स्थित नेहरू इंटर कॉलेज के समीप पहुंचा, उसी समय अज्ञात कार ने चपेट में ले लिया। जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पास पड़ोस के लोगों ने दुर्घटना के बाद उक्त अधेड़ को उठाया और इसके बाद निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वाले अस्पताल पहुंच चुके थे।

चिकित्सक ने उपरोक्त अधेड़ के पैर में फैक्चर होने के चलते हायर सेंटर चिचौंली रेफर कर दिया। दूसरी मार्ग दुर्घटना में गुरुवार की रात व शुक्रवार की भोर 40 वर्षीय युवक रामभरोसे तिवारी पुत्र धर्म नारायण ई-रिक्शा से आ रहा था। उसी समय कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की चपेट में ई-रिक्शा आ गया। जिससे ई-रिक्शा पर बैठा उपरोक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में घायल युवक को निजी साधन से समाजसेवियों द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

जहां से ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने हायर सेंटर चिचौंली रेफर कर दिया। एक अन्य मार्ग दुर्घटना में शुक्रवार की दोपहर रमेश सिंह 72 वर्ष पुत्र सरदार सिंह निवासी ग्राम पंहर कोतवाली औरैया घायल हो गया। जिसे लोगों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर चिचौंली रेफर कर दिया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!