• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Feb 13, 2026
30 Views

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन


टेन न्यूज़ !! १3 फरवरी २०२६ !! रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज

जनपद कन्नौज में ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन टीयूसी सेंटर के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदेश सचिव सुभाष चंद्र दोहरे के नेतृत्व में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी की गई और भारत के प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी जगदीश दीक्षित को सौंपा गया।

प्रदर्शन के दौरान सुभाष चंद्र दोहरे ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने न्यूनतम वेतन बढ़ाने, ठेका प्रथा समाप्त करने, श्रम कानूनों का सख्ती से पालन कराने, महंगाई पर नियंत्रण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सभी मजदूरों तक पहुंचाने की मांग उठाई।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव दुर्योधन, जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला महासचिव प्रेमचंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *