• Sat. Apr 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दर्दनाक हादसा: तिलहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, मेले से लौटते समय गई जान

ByAmuksaxena Reporter

Apr 4, 2026
5 Views

दर्दनाक हादसा: तिलहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, मेले से लौटते समय गई जान


टेन न्यूज़ ii 04 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
तिलहर क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तिलहर के लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर करीब रात 9 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

मृतक युवक आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे और कपसेड़ा मेला में खीर-पानी की दुकान लगाते थे। शुक्रवार शाम दुकान बंद कर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सर्विस रोड पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में विपिन कुमार मौर्य (पुत्र बाबूराम मौर्य) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमेश (पुत्र छेदालाल) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों युवक मंसूरपुर गौटिया के निवासी थे और उनकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मामले में जुगलकिशोर पाल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *