• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कसावा चौकी क्षेत्रगत रफ्तार का कहर, अनियंत्रित ट्रक के पलटने से दो की मौत, चार घायल

ByTen News One Desk

Apr 12, 2026
3 Views

कसावा चौकी क्षेत्रगत रफ्तार का कहर, अनियंत्रित ट्रक के पलटने से दो की मौत, चार घायल


टेन न्यूज़ ii 12 अप्रैल 2026 ii रिपोर्ट : नीरज प्रताप सिंह

लोकेशन : छिबरामऊ (कन्नौज)

जनपद कन्नौज की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की कसावा चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम भाउलपुर चौराहे पर आज सुबह 8:30 सड़क के किनारे दुकानों एवं खोकों पर तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर पलट गया, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत व तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

घटना भाउलपुर कसावा चौराहे की है, जहां पर तालग्राम की ओर से आ रहा एक कोयला लदा ट्रक तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर दुकानों एवं खोखों को रौंदते हुए पलट गया, जिसमें एक फल विक्रेता दुकानदार कन्हैया गुप्ता (60)वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई

वहीं छिबरामऊ से कोचिंग पढ़कर अपने घर वापस आ रही ग्राम नगला दुर्गा कसावा की 14 वर्षी छात्रा अंशिका कश्यप जो की कन्हैया गुप्ता की दुकान के पास स्कूटी से खड़ी हुई थी, उसकी भी ट्रक पलटने से दबकर मौत हो गई

कई दुकानें एवं खोके दबने से अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, साथ ही ट्रक ड्राइवर व कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल हुए, सभी घायलों को स्थानीय लोगों व प्रशासन की मदद से छिबरामऊ के नगला दिलु 100 सैया अस्पताल में 108 एंबुलेंस से भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है

ट्रक ड्राइवर,कंडक्टर व एक अन्य घायल की हालत को गंभीर देखते हुए तीनों लोगों को अस्पताल प्रशासन द्वारा तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है

घटना की सूचना मिलते ही जिला अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री कन्नौज, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार कन्नौज नें अस्पताल जाकर घायलों एवं मृतकों के परिजनों से मुलाकात की एवं हर संभव सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया, इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों से भी जानकारी ली

इस भीषण दुर्घटना की खबर फैलते ही कई समाजसेवी भी दुर्घटना स्थल पर एवं सौ-शैया अस्पताल पहुंचे

इस भीषण दुर्घटना की खबर मिलते ही छिबरामऊ विधानसभा की विधायिका अर्चना पाण्डेय कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंची एवं कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देश दिए

वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विधानसभा छिबरामऊ से अरविंद सिंह यादव, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी भी सौ-सैया अस्पताल पहुंचकर घायलों एवं मृतकों के परिजनों से मुलाकात कल हाल-चाल लिए

घटनास्थल पर सीएमओ स्वदेश गुप्ता कन्नौज, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार कन्नौज, आरटीओ ईज्या तिवारी कन्नौज, उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी छिबरामऊ, नायब तहसीलदार राम प्रकाश छिबरामऊ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे छिबरामऊ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय अवस्थी गुरसहायगंज, तालग्राम थाना प्रभारी विनय शर्मा, सकरावा थाना प्रभारी भागम सहित कई थानों एवं चौकी इंचार्ज मय पुलिस फोर्स के घटना स्थल पर उपस्थित रहे

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *