• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना तिलहर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लखोहा में “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन

ByTen News One Desk

Oct 26, 2025
155 Views

अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना तिलहर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लखोहा में “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन



टेन न्यूज़ !! २६ अक्टूबर २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती भंवरे दीक्षा अरुण के नेतृत्व में थाना तिलहर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लखोहा में “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में आज दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु एक विशाल जनजागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती भंवरे दीक्षा अरुण, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), शाहजहाँपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी तिलहर, ज्योति यादव के साथ थाना तिलहर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लखोहा में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं ग्रामीण जनता के मध्य संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों, स्वावलम्बन एवं सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़ी अनेक जानकारियाँ दी गईं।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया द्वारा अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि —

मिशन शक्ति अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और सामाजिक नेतृत्व की भावना जगाने का आंदोलन है। समाज में तभी संतुलन और प्रगति संभव है जब महिलाएँ सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त हों।”
उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं से कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर भयमुक्त होकर पुलिस एवं शासन की हेल्पलाइन सेवाओं का लाभ लें।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारीगणों द्वारा उपस्थित जनसमूह को शासन की महिला सुरक्षा एवं सहायता से जुड़ी योजनाओं —
• 1090 (महिला हेल्पलाइन)
• 181 (महिला सहायता नंबर)
• 112 (आपातकालीन सेवा)
• 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)
• 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन)

की विस्तृत जानकारी दी गई तथा इनका वास्तविक जीवन में प्रयोग कर तत्काल सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया को भी समझाया गया।
इसके साथ ही, उपस्थित बच्चों एवं छात्राओं को शिक्षा के महत्व, बाल अधिकारों, साइबर सुरक्षा, एवं स्वयं की सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया गया।
महिला पुलिस कर्मियों द्वारा आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रदर्शन कर यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक महिला स्वयं अपनी सुरक्षा की पहली प्रहरी बन सकती है।
इस दौरान महिलाओं एवं ग्रामीण जनों से व्यक्तिगत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा उन्हें यह विश्वास दिलाया गया कि पुलिस सदैव समाज की सेवा एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं, छात्राओं एवं बच्चों ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस अभियान से प्राप्त संदेशों को समाज के अन्य लोगों तक भी पहुँचाएँगी।
अभियान स्थल पर थाना तिलहर पुलिस टीम, महिला हेल्प डेस्क, बीट पुलिसकर्मी, एवं स्थानीय ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!