• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

UP NEWS : बागपत में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन: चीनी मिल का मुख्य गन्ना अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Apr 1, 2026
3 Views

UP NEWS : बागपत में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन: चीनी मिल का मुख्य गन्ना अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार


टेन न्यूज़ ii 01 अप्रैल 2026 ii डेस्क न्यूज़
बागपत | उत्तर प्रदेश
बागपत से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी राजपदीप बालियान को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने ₹15,000 की रिश्वत लेते समय आरोपी अधिकारी को धर दबोचा। यह कार्रवाई मिल के संविदाकर्मी तोल बाबू की शिकायत के आधार पर की गई थी, जिसमें रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था।

छापेमारी के बाद टीम आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद चीनी मिल प्रशासन और संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन टीम काफी समय से शिकायत की जांच कर रही थी और पुख्ता सबूत मिलने के बाद यह ट्रैप ऑपरेशन अंजाम दिया गया।

इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम लगातार जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!