• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कमरे में मिला महिला का शव, ससुराली बोले, फांसी लगाई; पुलिस जांच में जुटी

ByTen News One Desk

Oct 25, 2025
117 Views

कमरे में मिला महिला का शव, ससुराली बोले, फांसी लगाई; पुलिस जांच में जुटी



टेन न्यूज।। 25 अक्टूबर 2025।। रिपोर्ट : वसीम खान ब्यूरो, लोकेशन : रायबरेली


रायबरेली जनपद के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नेवादा बाबूगंज गाँव में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला साबिया बानो (पत्नी शरीफ अली) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर मिला। परिजनों के अनुसार, महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, चार वर्ष पूर्व साबिया बानो की शादी शरीफ अली से हुई थी। विवाह के बाद से पारिवारिक कलह की बातें गांव में चर्चा का विषय रही हैं। शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग घर के बाहर काम में व्यस्त थे, तभी अचानक कमरे के भीतर महिला का शव फंदे से लटकता मिला।

घटना की सूचना मिलते ही ऊंचाहार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है.

ऊँचाहार पुलिस के मुताबिक “मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!