ग्राम मेवा पट्टी में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया होली का पर्व फर्रुखाबाद में होली खेलकर लौट रहे युवकों के साथ दो अलग-अलग सड़क हादसे, पांच युवक घायल औरैया में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह औरैया में टेम्पू-बाइक की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल, देवदूत बनी पुलिस ने बचाई तीनों की जान रायबरेली में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा
---Advertisement---

फर्रुखाबाद में होली खेलकर लौट रहे युवकों के साथ दो अलग-अलग सड़क हादसे, पांच युवक घायल

By Ten News One Desk

Published on:

3 Views

फर्रुखाबाद में होली खेलकर लौट रहे युवकों के साथ दो अलग-अलग सड़क हादसे, पांच युवक घायल

टेन न्यूज़ ii 05 मार्च 2026 ii तौफ़ीक़ फारुकी ब्यूरो, फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में होली खेलकर लौट रहे युवकों के साथ दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। इन हादसों में कुल पांच युवक घायल हुए, जिनमें से एक युवक के दोनों पैर टूट गए। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना शहर क्षेत्र में हुई, जहां फतेहगढ़ के मोहल्ला रखा निवासी आकाश (पुत्र रविंद्र) अपने दोस्त मोहित (पुत्र दिनेश) के साथ बाइक से होली खेलकर घर लौट रहा था। अचानक हुए हादसे में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला लोहिया अस्पताल पहुंचाया।

आकाश के चाचा महावीर ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आकाश के दोनों पैर टूट गए हैं और उसका इलाज जारी है। हालांकि, हादसे की सटीक जगह की जानकारी नहीं मिल पाई है।

दूसरी घटना कादरी गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला बढ़पुर में फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर अनोखे लाला की दुकान के पास हुई। इस हादसे में दो अन्य युवक घायल हो गए। ग्राम नरायनपुर निवासी सूरज और अंकित बाइक से फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद जा रहे थे।

सूरज ने बताया कि फतेहगढ़ निवासी हर्ष ने अचानक अपनी बाइक क्रॉस कर दी, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। इस टक्कर में अंकित घायल हो गया, जबकि सूरज के होंठ पर मामूली चोट आई। दूसरी बाइक चला रहे हर्ष के सिर में चोट लगी है। दोनों घायल युवकों को भी एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment