• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम मेवा पट्टी में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया होली का पर्व

ByTen News One Desk

Mar 5, 2026
51 Views

ग्राम मेवा पट्टी में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया होली का पर्व


टेन न्यूज ii 05 मार्च 2026 ii रामवीर, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेवा पट्टी में होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। ग्राम पंचायत रा खास के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में सभी ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

होली के अवसर पर सुबह से ही गांव में उत्सवी माहौल बना रहा। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। लोगों ने गले मिलकर आपसी प्रेम और एकता का संदेश दिया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।

गांव में जगह-जगह मिठाइयों का वितरण किया गया तथा घर-घर जाकर लोगों का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि होली का यह पर्व आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता का प्रतीक है। सभी ने मिल-जुलकर त्योहार मनाते हुए सामाजिक समरसता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था भी बनी रही और पूरे दिन उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने भविष्य में भी इसी प्रकार मिलकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!