• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय मासूम की मौत, चाचा झुलसे

ByTen News One Desk

Sep 1, 2025
243 Views

आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय मासूम की मौत, चाचा झुलसे



टेन न्यूज़ !! ०१ सितम्बर २०२५ !! उदयवीर सिंह यादव, जलालाबाद/शाहजहांपुर


क्षेत्र में शनिवार को हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। जलालाबाद क्षेत्र के गाँव कटरिया निवासी प्रांशु (14 वर्ष) पुत्र राकेश की खेत जाते समय आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना में उसका चाचा भी झुलस गया।

जानकारी के अनुसार, प्रांशु अपने चाचा के साथ घर के पास स्थित गोभी के खेत में पानी निकासी के लिए गया था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और देखते ही देखते आकाशीय बिजली प्रांशु पर गिर गई। घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पास में मौजूद चाचा गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम की मौत से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवज़ा दिलाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!