• Sun. Nov 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आनंदेश्वर धाम आश्रम में 21 कुंडीय यज्ञ, भागवत कथा और उपनयन संस्कार संपन्न

ByTen News One Desk

Nov 22, 2026
1 Views

आनंदेश्वर धाम आश्रम में 21 कुंडीय यज्ञ, भागवत कथा और उपनयन संस्कार संपन्न


20वें धार्मिक आयोजन में उमड़े श्रद्धालु, भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद


टेन न्यूज़ !! २२ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। जनपद के मानीमऊ स्थित ऋषि नगर के आनंदेश्वर धाम आश्रम में 21 कुंडीय यज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा और सामूहिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कई दिनों तक चले धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां डालकर लोगों ने सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की।

आश्रम परिसर में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार 21 कुंडीय यज्ञ कराया गया। वहीं श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश दिया गया। इसके साथ ही बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार भी वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर जूना अखाड़ा नंबर-1 के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 कौशलानंद गिरी महाराज ने बताया कि यह 20वां आयोजन था, जो ईश्वर की कृपा और संत-महात्माओं के आशीर्वाद से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

महामंडलेश्वर ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इनमें प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और परशुराम के पात्रों का जीवंत अभिनय प्रस्तुत करेंगे। इसके माध्यम से दर्शकों को भगवान के आदर्शों, मर्यादा और धर्म की महत्ता से परिचित कराया जाएगा।

आयोजन के समापन पर आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!