• Wed. Apr 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पूर्व ब्लाक प्रमुख की द्वितीय पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ByTen News One Desk

Apr 8, 2026
2 Views

पूर्व ब्लाक प्रमुख की द्वितीय पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


टेन न्यूज ii 08 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया* जनपद के कस्बा बाबरपुर स्थित टीवीएस एजेंसी के मालिक पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय ग्याप्रसाद पाल की द्वितीय पुण्यतिथि उनके आवास पर पहुंचकर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी, स्वर्गीय ग्याप्रसाद पाल समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के बहुत करीबी माने जाते थे

उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज को एकजुट करने में उनकी अहम भूमिका रही, और राजनीति के क्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल किया, बुधवार को उनके पुत्र सुरेंद्र सिंह पाल ने अपने निज निवास पर स्वर्गीय ग्याप्रसाद पाल को नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी

इस मौके पर पूर्व विधायक विनोद यादव उर्फ कक्का, पूर्व जिला अध्यक्ष राजवीर यादव, महिला आयोग प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पाल, जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, ओके चौधरी, कृष्ण मुरारी उर्फ टिल्लू राजपूत, सीटू यादव, मनोज यादव, मधु यादव, प्रकाश यादव, ओमवीर यादव, अनवर सिंह यादव, बृजराम सिंह गुर्जर, विजय सिंह राजपूत, लाल सिंह, देवेंद्र सिंह गुर्जर, अखिलेश राजपूत, अनुराग राजपूत, सुरेंद्र सिंह चंदेल, दीपू यादव, कप्तान सिंह धनगर, उत्कर्ष धनगर, रामचंद्र सेंगर, सूबेदार राजपूत, धीरेंद्र दोहरे, नितिन पाल, प्रांशु पाल, अमित पाल, सत्यम पाल सहित भारी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता भावपूर्ण श्रद्धांजलि में मौजूद रहे ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *