• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में दबंगों से त्रस्त परिवार ने एसपी से लगाई गुहार, पलायन की नौबत

ByTen News One Desk

Apr 8, 2026
34 Views

कन्नौज में दबंगों से त्रस्त परिवार ने एसपी से लगाई गुहार, पलायन की नौबत


टेन न्यूज़ ii 08 अप्रैल 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज |
कन्नौज, उत्तर प्रदेश। जनपद में एक पीड़ित परिवार गांव के दबंगों के उत्पीड़न से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। मामला सौरिख थाना क्षेत्र के गांव लाल सहाय नगरिया (पोस्ट चप्पुना) का है।

पीड़िता रुचि अग्निहोत्री अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता के अनुसार, गांव के राजेश अग्निहोत्री, रजनेश अग्निहोत्री, राजीव अग्निहोत्री और साधना अग्निहोत्री द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि आरोपित न केवल उत्पीड़न कर रहे हैं, बल्कि फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं।

पीड़िता ने यह भी बताया कि पहले उनके नाबालिग बेटे को फंसाने की साजिश रची जा चुकी है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है और गांव छोड़ने को मजबूर हो रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि पीड़िता की शिकायत प्राप्त हो गई है और जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी कीमत पर पीड़ित परिवार को पलायन नहीं करने दिया जाएगा और उन्हें पूरा न्याय दिलाया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!