• Mon. Nov 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

परिवार परामर्श केंद्र में 24 मामलों की सुनवाई, तीन दंपतियों के बीच कराया गया समझौता

ByTen News One Desk

Nov 23, 2026
3 Views

परिवार परामर्श केंद्र में 24 मामलों की सुनवाई, तीन दंपतियों के बीच कराया गया समझौता


पुलिस लाइन में हुई काउंसलिंग, आपसी सहमति के बाद तीनों दंपतियों को साथ भेजा गया


टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोमवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान कुल 24 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिनमें से तीन दंपतियों के बीच आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। इसके बाद तीनों दंपतियों को सकुशल विदा किया गया।

परामर्श केंद्र में थाना सदर बाजार क्षेत्र के तीन दंपतियों के वैवाहिक विवादों की सुनवाई हुई। पहले मामले में तीन वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद सास और बहू के बीच विवाद सामने आया। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। बातचीत और समझाइश के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौते पर पहुंचे।

दूसरे मामले में करीब चार माह पहले हुई शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी पिछले एक माह से मायके में रह रही थी। दोनों पक्षों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। काउंसलिंग के दौरान पति ने पिता से अलग कमरा लेकर पत्नी के साथ रहने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह कर ली।

तीसरे मामले में आठ वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद पति-पत्नी के बीच शराब पीने, मारपीट, खर्च और आपसी व्यवहार को लेकर विवाद था। पत्नी 15 दिनों से मायके में रह रही थी। दोनों पक्षों की बात सुनने और समझाने के बाद आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया।

परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी पिंकी, मोनिका कुमारी, निशा मिश्रा, रश्मि चौधरी और आरक्षी विनीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!