• Fri. Oct 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

यूपी एमएलसी चुनाव में 64.24 प्रतिशत मतदान, 27 को मतगणना

ByTen News One Desk

Oct 23, 2026
2 Views

यूपी एमएलसी चुनाव में 64.24 प्रतिशत मतदान, 27 को मतगणना


टेन न्यूज ।। 23 अक्टूबर 2026 ।। डेस्क न्यूज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। शाम चार बजे तक इन सीटों पर कुल 64.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए कराया गया। प्रदेश के 72 जिलों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस चुनाव में कुल 14.18 लाख मतदाताओं को वोट डालना था। वहीं, चुनाव मैदान में उतरे 152 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से विभिन्न व्यवस्थाएं की गई थीं। चुनाव परिणाम 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे। परिणाम सामने आने के बाद पता चलेगा कि विधान परिषद की इन 11 सीटों पर किन प्रत्याशियों को जीत हासिल होती है। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों में नतीजों को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!