• Thu. Jul 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

टीबी मुक्त घोषित हुई तिलहर की 9 ग्राम पंचायतें, चिकित्सा अधीक्षक ने प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

ByTen News One Desk

Apr 17, 2025
189 Views

टीबी मुक्त घोषित हुई तिलहर की 9 ग्राम पंचायतें, चिकित्सा अधीक्षक ने प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया



टेन न्यूज़ !! १७ अप्रैल २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


बिलहरी, लालपुर उर्फ बड़ागांव, मोहनपुर पर्सेला, रामापुर, रुद्रपुर, भुडेली, रुजवारी, ग्वार एवं चौडेरा चोडेरी पंचायत टीवी मुक्त घोषित हुई।

जिनके ग्राम प्रधानों को 29मार्च 2025 को जिलाधिकारी द्वारा गांधी जी कानश की प्रतिमा एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत भुड़ैली, ग्राम पंचायत लाल पुर बड़ा गांव एंव ग्वार के प्रधान किसी करण बंस उक्त तिथि को कलेक्ट्रेट सभागार नहीं पहुँच पाये थे।

जिनको बुधवार को सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर ओमेन्द्र राठौर ने कांच की प्रतिमा एव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सचिन गुप्ता, प्रमोद वर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!