• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली मे रमज़ान से पहले एक बार फिर लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया

ByTen News One Desk

Mar 1, 2025
225 Views

रायबरेली मे रमज़ान से पहले एक बार फिर लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया



टेन न्यूज़ !! ०१ मार्च २०२५ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


रायबरेली मे रमज़ान से पहले एक बार फिर लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया है। पुलिस ने कई मस्जिदों में ध्वनि स्तर का जायज़ा लिया है। हालांकि अभी तक सभी मस्जिदों में एक ही लाऊडस्पीकर मिले हैं जिनका ध्वनि स्तर कम है।

इस सम्बन्ध में मस्जिद के इंतज़ामकारों ने बताया कि पहली बार ही दो साल पहले जब से लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं तब से ही गाइड लाइन का पालन करते हुए दोबारा एक से ज़्यादा नहीं लगाए गए। सीओ सदर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहता है।

रमज़ान से पहले एक बार फिर मस्जिदों की जांच कराई जा रही है जहाँ अभी तक ज़्यादातर जगह नियम के भीतर ही ध्वनि स्तर पाया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। यदि कोई दोबारा इन्हें लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!