Shahjahanpur में जीएसटी की फर्जी फर्म बनाकर 2 करोड़ की कर चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार जलालाबाद के याकूबपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, गांव में शोक की लहर तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

नोएडा में फेसबुक बना आत्महत्या का सबब, पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान

By Ten News One Desk

Published on:

147 Views

नोएडा में फेसबुक बना आत्महत्या का सबब, पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान

टेन न्यूज़ !! २४ मार्च २०२५ !! गीता बाजपेई ब्यूरो, नोएडा

नोएडा के थाना फेस-2 इलाके की लोटस पिनास सोसाइटी में एक महिला ने फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस की सक्रियता से उसकी जान बचा ली गई. महिला ने लाइव वीडियो में अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए और इसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने तुरंत महिला की लोकेशन ट्रेस की और मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया.

जानकारी के अनुसार, यह घटना 22 मार्च 2025 की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की रहने वाली है और नोएडा के फेस-2 स्थित लोटस पिनास सोसाइटी में रह रही थी. फेसबुक लाइव के दौरान महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए. कुछ ही देर बाद उसने कैमरे के सामने ही जहरीला पदार्थ खा लिया.

लाइव वीडियो देखने वाले कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. इस पर नोएडा पुलिस हरकत में आई और महिला की लोकेशन ट्रेस कर उसे बचाने के लिए तुरंत मौके पर पहुंची. डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीम ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की मदद से महिला के कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसे गंभीर हालत में पाया. महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने समय रहते उपचार कर उसकी जान बचा ली.

फिलहाल, महिला खतरे से बाहर है और उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है. पुलिस ने महिला के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह की मानसिक तनाव की स्थिति में नजर आए या आत्महत्या जैसे कदम उठाने की बात करे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment