• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में त्रिदिवसीय विकास महोत्सव का हुआ शुभारंभ, प्रदेश सरकार ने सबसे अच्छा कार्य क्राइम रोकने में कियाः वित्त मंत्री

ByTen News One Desk

Mar 25, 2025
237 Views

उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में त्रिदिवसीय विकास महोत्सव का हुआ शुभारंभ, प्रदेश सरकार ने सबसे अच्छा कार्य क्राइम रोकने में कियाः वित्त मंत्री



जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को सुविधा, सम्मान एवं जीवन में खुशहाली आई है

सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष हुए पूर्ण, अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में भव्य महोत्सव का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार के उत्कृष के 08 वर्ष विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन

लघु फिल्मों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की विकास गाथा का किया प्रदर्शन, विभागों के स्टॉल्स पर योजनाओं की मिली जानकारी

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां, जनहित में 8 वर्ष, विकास में नई राहें’


टेन न्यूज़ !! २५ मार्च २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@नीरज शर्मा, शाहजहांपुर


उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर उद्घाटन किया तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं विषयक लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र, उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने विषय पुस्तिका का किया विमोचन किया।

मुख्य अतिथि ने केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलब्धियां गिनाई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी, डे-एनयूएलएम, पी०एम० स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, टैबलेट वितरण, ट्रैक्टर चाबी वितरण, दिव्यांग उपकरण, अन्त्योदय कार्ड, आयुष्मान भारत योजना आदि योजनओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में 8 साल बेमिसाल थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से दर्शाया गया। वहीं संस्कृति विभाग से आए कलाकारों के समूह ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा।
लघु फिल्मों ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। जनता को योजनाओं के वास्तविक लाभ का प्रमाण मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, महापौर अर्चना वर्मा, जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा,एमएलसी डॉ0 सुधीर कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष के0सी0 मिश्रा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता साहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के उत्कृष के 08 वर्ष विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने तथा 9 वर्ष प्रारंभ होने पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उन्नत के पथपर अग्रसर है। प्रदेश ने विकास में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सबसे अच्छा कार्य क्राइम रोकने में किया है, कई राज्यों को पीछे छोड़ा है।

प्रदेश सरकार ने कन्या सुमंगला योजना में पहले छे चरणों में रू0 15000 मिलते थे आब सरकार ने रू0 25000 कर दिए हैं। लड़की को जन्म होने से विवाह तक सरकार ने सारी जिम्मेदारी ली है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार पाने में आसानी हुई है। सरकार ने भारत सरकार में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाया है। जनपद शाहजहांपुर विकास के पद पर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि मेरा यही प्रयास है ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधा मिले। जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को सुविधा सम्मान एवं जीवन में खुशहाली आई है। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। सड़कों में गड्ढे, बिजली संकट, व्यापारी पलायन जैसी समस्याएं आम थीं। सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है। इन्वेस्टर समिट के माध्यम से प्रदेश में करोड़ों रुपये का निवेश आया। इससे प्रदेश में लोगों को रोजगार मिला है।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया।

लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला, जिससे उन्हें मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मिली। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला। होली और दिवाली पर सरकार ने दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाखों गरीब परिवारों की बेटियों की शादी हुई, जिसमें सरकार ने प्रति विवाह 01 लाख रुपये का अनुदान दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में बड़ा सुधार हुआ है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली मिल रही है। सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश अब विकसित भारत निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 27 मार्च तक किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन लोकमंच, पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस महोत्सव में जिलेभर के लोग शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इनका प्रत्यक्ष लाभ भी ले सकते हैं। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!