• Mon. Nov 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बरहरा गांव में नई पुलिस चौकी का शुभारंभ, एसपी ने किया उद्घाटन

ByTen News One Desk

Nov 16, 2026
1 Views

बरहरा गांव में नई पुलिस चौकी का शुभारंभ, एसपी ने किया उद्घाटन


जलालपुर थाना क्षेत्र के सात गांवों को मिलेगी सुविधा, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल


टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! अभय द्विवेदी ,

हमीरपुर। जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के बरहरा गांव में सोमवार को नई पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया।

नई पुलिस चौकी से क्षेत्र के सात गांवों के लोगों को पुलिस सहायता मिलने में सुविधा होगी। चौकी की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

नई चौकी शुरू होने से ग्रामीणों को अपनी शिकायतों और समस्याओं के लिए पुलिस तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ने की उम्मीद है।

रिपोर्टर अभय द्विवेदी, हमीरपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!