• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बड़ौत डिपो की रोडवेज़ बस से गिरकर महिला यात्री गम्भीर रूप से घायल, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

ByTen News One Desk

Mar 30, 2025
428 Views

बड़ौत डिपो की रोडवेज़ बस से गिरकर महिला यात्री गम्भीर रूप से घायल, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया



टेन न्यूज़ !! ३० मार्च २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा शाम पाँच बजे नगर के मोहल्ला बंगशान निवासिनी प्रयंका यादव रोडवेज की बड़ौत डिपो बस से कटरा आ रही थीं। बस में सवार होते समय प्रयंका यादव ने बस के परिचालक सतीश सिंह को रोडबेज बस स्टैंड पर उतारने के लिए कहा था।

लेकिन बड़ौत निवासी चालक सतीश सिंह ने बस को रोडवेज स्टैंड पर नहीं रोका। बस को तेजी से बरेली कि ओर ले जा रहे चालक के द्वारा बस न रोकने पर प्रयंका यादव सीट से उतरकर बस के गेट के पास आ गई।तभी बस चालक ने कटरा नगर पंचायत गेट के सामने बस को धीमा किया।

चलती बस से उतरते समय प्रयंका यादव गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला यात्री को इलाज के लिए बरेली अस्पताल भिजवा दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि बस में सवार 35 यात्रियों को दूसरी बस से भिजवा दिया गया है। बस के चालक ने बस को रोडवेज परिसर में नहीं रोका।

कटरा चौराहे पर धीमी गति करने बस रोक कर महिला यात्री को उतार रहा था कि महिला यात्री बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला यात्री को इलाज के लिए बरेली भिजवा दिया गया है चालक को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!