• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ ने कटरा में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर थाने का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Mar 30, 2025
372 Views

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ ने कटरा में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर थाने का किया निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! ३० मार्च २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ ने कटरा में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था को देखा साथ ही  थाने का किया निरीक्षण।

मीरानपुर कटरा ईदुल फितर की नमाज़ एवँ नवरात्रि के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, तिलहर सीओ ज्योति यादव ने कटरा नगर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया।

कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
पैदल मार्च के बाद एएसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने कटरा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ग्रामीण थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना तथा अभिलेखों आदि का निरीक्षण कर थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!