• Tue. May 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त 85 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान हुए सम्मानित

ByTen News One Desk

Mar 30, 2025
203 Views

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त 85 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान हुए सम्मानित



जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र व गांधी जी की प्रतिमा देकर किया सम्मानित।


टेन न्यूज़ !! ३० मार्च २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहांपुर


राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जनपद में टीबी मुक्त 85 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह व मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह ने प्रशस्ति पत्र व गांधी जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।‌

उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में टीबी के मरीजों को खोजा व नियमित दवाई उपलब्ध कराते हुए उन्हें इस बीमारी से ठीक किया गया। उन्होंने कहा कि आप लोग अपनी ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि होने के नाते इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा लोगों को उपरोक्त लक्षण होने पर तत्काल जांच कराने के लिए कहें जिससे समय रहते उनकी पहचान की जा सके तथा उनका इलाज संभव हो सके।

उन्होंने कहा कि हम लोग अभी 85 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त कर चुके हैं, आप लोग अपने-अपने गांव में लोगों को जागरूक करें किसी को खांसी, जुकाम, बलगम या उपरोक्त लक्षण हो तो उनकी जांच करवाएं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!