• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित, संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के तैयारियों की हुई समीक्षा

ByTen News One Desk

Mar 30, 2025
296 Views

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित, संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के तैयारियों की हुई समीक्षा



दिनांक 01 से 30 अप्रैल 2025 तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान।


टेन न्यूज़ !! ३० मार्च २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देशित किया कि तीन माह से अधिक अनुपस्थित रहने वाली आशाओं के खिलाफ कार्रवाई करें, अन्यथा संबंधित को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक नागरिकों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड प्राथमिकता पर बनाने हेतु निर्देश दिए।

उन्होंने आयुष्मान जन आरोग मंदिर की समीक्षा करते हुए सभी 251 के 01 से 31 मार्च तक सीएचओ की उपस्थिति का डाटा उपलब्ध के लिए कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त दवाई उपलब्ध रहे। उन्होंने ई-संजीवनी पोर्टल की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि 31 मार्च तक 05 प्रतिशत से कम एवरेज वाले एमओआईसी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों कीं गुुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं लापरवाही पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही जाएगी।
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान चलाया जाएगा।

जिसमें दिनांक 10 अपै्रल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों की समन्वयता के साथ संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम/दस्तक अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में आम जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ वेक्टर वार्न डिजीज सहित अन्य संचारी रोगों की स्थिति, बचाव, उपचार के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं प्रयासों आदि में अब तक की गयी तैयारियों व विभिन्न स्तरों पर समन्वय समिति की बैठकों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वयता बनाकर अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगो को जागरूक करें।

उन्होने बताया कि दिनांक 10 से 30 अप्रैल 2025 तक चलाये जाने वाले दस्तक अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकत्री, ए0एन0एम0 द्वारा घर-घर जाकर ए0ई0/जे0ई0/बुखार रोगियों को चिन्हित करना एवं उनको तेज बुखार होने पर 102/108 एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी सीएचसी/पीएचसी पर भेजने का कार्य किया जाएगा।

दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टीम दस्तक देगी और सभी घरों के कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिटटी के गमले, पॉटस, टायर, फ्रीज के पीछे की ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि को चेक करेंगी तथा संचारी रोगों से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक करंेगी।

जिलाधिकारी ने जनपद में संचारी रोग नियत्रंण अभियान को सफल बनाने के दृष्टिगत कृषि, पशुपालन नगरपालिका, नगर निकाय, पंचायतीराज सहित सम्बंधित विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वयता बना कर अपने विभागीय कार्याे एवं उत्तरदायित्वों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पादित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने संचारी रोगों से बचाव हेतु नगर सहित नगर पालिका परिसर को साफ सफाई, नालियों की सफाई, अपशिष्ट जल निकासी, फॉगिंग कराते रहने का निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में संचारी रोगो के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष संवेदनशीलता बरतने का निर्देश दिया। अन्त जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण की शपथ दिलाई

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विवेक कुमार मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!