• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम तिलहर बाजार में पहुंची, व्यापारियों में दहशत फैली,  तमाम दुकानें बंद रहीं

ByTen News One Desk

Mar 22, 2024
273 Views

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम तिलहर बाजार में पहुंची, व्यापारियों में दहशत फैली,  तमाम दुकानें बंद रहीं



टेन न्यूज़ !! २२ मार्च २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर। गुरुवार की शाम पुलिस टीम के साथ बाजार पहुंची खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम की दहशत के कारण तमाम दुकानें बंद हो गई।

इस बीच अधिकारियों की टीम ने नायब तहसीलदार के साथ बाजार में छापेमारी की लेकिन दुकान बंद होने के कारण उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा। इस बीच व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और होली की बाजार के दौरान व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए छापेमारी का विरोध किया।

व्यापारी नेता और विधायक प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता रवि ने विधायक को फोन मिला दिया जिस पर विधायक ने नाराजगी जताई तब अधिकारी बैक फुट पर आ गए और एसडीएम से बात करने की बात कहकर बिना सैंपल लिए बैरंग वापस लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!