• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उप कृषि निदेशक के निर्देश पर विषय वस्तु विशेषज्ञ के नेतृत्व में अधिकारियों ने जांची गेहूं की उत्पादकता

ByTen News One Desk

Apr 7, 2025
160 Views

उप कृषि निदेशक के निर्देश पर विषय वस्तु विशेषज्ञ के नेतृत्व में अधिकारियों ने जांची गेहूं की उत्पादकता



टेन न्यूज़ !! ०७ अप्रैल २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


उप कृषि निदेशक के निर्देश पर विषय वस्तु विशेषज्ञ सदर एवं बीज भंडार प्रभारी भावलखेड़ा की देखरेख में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ों के संकलन को लेकर विकासखण्ड भावलखेड़ा के ग्रामपंचायत बरनई में गेहूं की फसल कटाई की स्थिति का जायजा लिया।

बीज भंडार प्रभारी ने बरनई के कृषक राम नरेश के खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 10×10×10 मीटर का समबाहु त्रिभुज का प्लाॅट बनावाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से फसल की क्रॉप कटिंग कराई। इसके बाद उन्होंने गेहूं की पिटाई कराकर उसकी तौल भी कराई, जिसमें 21.6 किलो ग्राम की फसल प्राप्त हुई।

बीज भंडार प्रभारी ने क्षेत्र के बरनई गांव में क्रॉप कटिंग के निरीक्षण के दौरान फसल नपाई, कटाई, सीसीई एग्री ऐप पर ऑनलाइन फीडिंग आदि बिंदुओं की जानकारी बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक शमी आलम से ली।

बीज भंडार प्रभारी द्वारा किसान बन्धुओं से आग्रह किया कि किसान अपनी फसलों का बीमा व किसान पंजीकरण अवश्य कराए जिससे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर क्षेत्रीय लेखपाल चंद्रशेखर व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *