• Mon. May 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी कन्नौज ने अभिभावकों को दी चेतावनी,अभिभावक अपने बच्चों को तालाब/पोखर/नदी में स्नान करने से रोकें

ByTen News One Desk

Apr 7, 2025
304 Views

जिलाधिकारी कन्नौज ने अभिभावकों को दी चेतावनी,अभिभावक अपने बच्चों को तालाब/पोखर/नदी में स्नान करने से रोकें



टेन न्यूज़ !! ०७ अप्रैल २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी कन्नौज ने अभिभावकों को दी चेतावनी जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा कि तालाब/पोखर/नदी में डूबने के कारण हुई जनहानि के प्रकरण संज्ञान में आ रहे हैं।

ऐसी स्थिति में अभिभावक अपने बच्चों को तालाब/पोखर/नदी में स्नान करने से रोकें। यदि बच्चें जल के समीप हैं, तो अभिभावक अपनी देख-रेख में रखें। जिससे होने वाली अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

उन्होनें जनपदवासियों से अपील करते हुये कहा कि जर्जर/टूटी-फूटी नाव पर सवारी न करें। यह भी देखें की संचालन के दौरान नाव साफ और सूखी हो। छोटे बच्चों को अकेले नाव पर यात्रा न करने दें।

इसी क्रम में आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति मादक पदार्थाें का सेवन कर नदी/तालाब/पोखर में प्रवेश न करें। जल में बने सुरक्षात्मक चिन्ह के आगे जाने का प्रयास न करें। घाट पर उपस्थित सुरक्षा दल के निर्देशों को सुने व उसका पालन करें।
उन्होनें कहा कि पानी में किसी भी प्रकार का खेल न खेले। तैरना न आने पर नदी या अन्य जल स्त्रोत से दूर रहें। अधिक गहरे जल में प्रवेश न करें। एक नाव से दूसरे नाव में कूदकर जाने एवं पानी में सेल्फी लेने का प्रयास न करें।

डीएम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पानी में डूब रहा हो तो सबसे पहले आस-पास के मौजूद लोग उसकी मदद करें, और एम्बुलेंस को बुलायें। यदि व्यक्ति श्वांस नही ले रहा हैं, तो उसकी नब्ज चेक करें और उसे सीपीआर दें। रोगी को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर जाएं।

उन्होनें कहा कि पानी में डूब रहा व्यक्ति घबराएं नहीं, शांत रहें। अपने सिर को ऊपर की ओर रखे, बैग व जूते जैसी वजनदार चीजो को हटा दें। पानी को पीछे की ओर धकेलते रहे, ताकि आप स्थिर रह सके। हाथों की सहायता से पानी को ऊपर की ओर उछालते रहे, जिससे लोग देखकर आपकी मदद कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!