• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम पंचायत स्तर पर हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान प्रभात फेरी का आयोजन

ByTen News One Desk

Apr 19, 2025
147 Views

ग्राम पंचायत स्तर पर हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान प्रभात फेरी का आयोजन



ग्राम पंचायत स्तर पर हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान प्रभात फेरी का आयोजन व पंचायत भवनों में प्रार्थना सभा व बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं संविधान निर्माण पर मनीषियों की भूमिका पर प्रकाश डालना गया।


ग्राम सभाओं के सभागार/पंचायत भवन में वाद विवाद गोष्ठी एवं सेमिनार का आयोजन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया।


टेन न्यूज़ !! १९ अप्रैल २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती 14 से 28 अप्रैल तक उत्सव के रूप में मनाई जा रही है। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती पर जनपद में प्रार्थना सभा, क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, महिला सशक्तीकरण एवं लैंगिक समानता आदि पर सेमिनार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 19.04.2025 को ग्राम पंचायत स्तर पर हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान प्रभात फेरी का आयोजन तथा प्रभात फेरी के समापन स्थल पर (एस०सी०/एस०टी०) बाहुल्य क्षेत्र में अमृत सरोवर स्थलों पर बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्पांजलि अर्पित की गई।

ग्राम सभाओं के समस्त पंचायत भवनों में प्रार्थना सभा व बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं संविधान निर्माण में उनके व अन्य मनीषियों की भूमिका पर प्रकाश डालना गया। ग्राम सभाओं के सभागार/पंचायत भवन में वाद विवाद गोष्ठी एवं सेमिनार का आयोजन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया।

दिनांक 23.04.2025 (बुद्धवार) पूर्वान्ह 10ः00 बजे जनपद के समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा के उपरान्त संविधान के उपबन्धों, संविधान के निर्माण की प्रकिया, मौलिक अधिकार कर्तव्य/राज्य के नीति निर्देशक तत्वों एवं संविधान में किए गए नवीन संशोधनों आदि के सम्बन्ध में क्विज का आयोजन किया जायेगा।

दिनांक 25.04.2025 (शुक्रवार) पूर्वान्ह 10ः00 बजे जनपद के समस्त शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालयों, मेडिकल कालेज, आई०टी०आई० एवं जी०टी०आई० में प्रार्थना सभा के उपरान्त संविधान के उपबन्धों, संविधान के निर्माण की प्रक्रिया, मौलिक अधिकार/कर्तव्य/ राज्य के नीति निर्देशक तत्वों एवं संविधान में किए गए नवीन संशोधनों आदि के सम्बन्ध में क्विज का आयोजन किया जायेगा।

दिनांक 28.04.2025 (सोमवार) पूर्वान्ह 10ः00 बजे एस०एस० कालेज में नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा संवैधानिक मुद्दे जिसमें विशेष रूप से सामाजिक सशक्तीकरण, महिला सशक्तीकरण, लैंगिक समानता से सम्बन्धित चुनौतियों का सामना संविधान के माध्यम से किये जाने हेतु संविधान में समय-समय पर किए गए वृहद एवं नवीन संशोधनों के आलोक में वाद-विवाद/सेमिनार का आयोजन किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *