• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

चार महीने पहले गायब किशोर को कटरा पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

ByTen News One Desk

Apr 24, 2025
373 Views

चार महीने पहले गायब किशोर को कटरा पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा



टेन न्यूज़ !! २४ अप्रैल २०२५ !! पप्पू अंसारी,मीरानपुर कटरा/ शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा। चार महीने पहले गायब किशोर को पुलिस ने बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

किशोर परिजनों से नाराज़ होकर घर से गया था। गांव मुड़िया चक निवासी अजीत 13 वर्ष पुत्र नन्हें विगत 21 दिसंबर को गायब हो गया था। काफी तलाश के बावजूद कोई पता नहीं लगरहा था। पिता नन्हें ने कटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस से बरामद करने की गुहार की थी।

पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार देर शाम मुखबिर से पुलिस को किशोर के कस्बे में चौराहे पर होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मेन चौराहा से टीशर्ट और पैंट पहने किशोर को थाने लाकर पूछताछ की। किशोर के नाम पते की पुष्टि करने के बाद पुलिस ने परिजनों को किशोर के मिलने की सूचना दी ।

पूछताछ के बाद पुलिस ने किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया किशोर परिजनों से नाराज़ होकर चला गया था। घर की याद आने पर लौट आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!