• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नोएडा के सूरजपुर स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी में आंधी तूफान से हुआ भयंकर हादसा

ByTen News One Desk

May 24, 2025
165 Views

नोएडा के सूरजपुर स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी में आंधी तूफान से हुआ भयंकर हादसा



टेन न्यूज़ !! २४ मई २०२५ !! गीता बाजपेई ब्यूरो, नोएडा


बुधवार शाम नोएडा में आए आंधी-तूफान ने कुछ परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन ली. ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी में रहने वाला एक परिवार भी इसमें शामिल है. यहां आईटी इंजीनियर जितेंद्र अपने परिवार के साथ रहते थे. उनकी 50 साल की सास अनीता बेटी के घर रहने आई थीं. वह देर शाम अपने 2 साल के नाती के साथ सोसाइटी में टहल रही थीं. तभी तेज तूफान आ गया. जैसे ही वह अपने टावर जाने लगीं, तभी 22वीं मंजिल से ग्रिल सीधा उनके ऊपर गिर गई.

मौके पर ही महिला की मौत हो गई. महिला का धड़ सिर से अलग हो गया. 2 साल का मासूम नाती भी गंभीर घायल हो गया. उसे फौरन अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई. पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. इस घटना ने सोसाइटी के लोगों को भी हिला कर रख दिया है.

बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय कई लोग सोसाइटी कैंपस में मौजूद थे. तेज आंधी देखकर लोग अपने-अपने टावर-फ्लैट में जाने लगे. उनके सामने ही महिला और 2 साल के मासूम के ऊपर 22वीं मंजिल से आई ग्रिल गिर गई और महिला का सिर धड़ से अलग हो गया. ये देख लोगों की चीख निकल पड़ी.

महिला और उसके नाती की मौत के बाद सोसाइटी में मातम का माहौल है. सोसाइटी निवासियों ने बिल्डर और मेंटेनेंस टीम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सोसाइटी के निवासियों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि इस सोसाइटी में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और सोसाइटी काफी जर्जर हालत में है. मगर कभी भी कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया. फिलहाल पुलिस सोसाइटी के लोगों को समझा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!