Aasam Election 2026: ढेकियाजुली में निर्दलीय अनचुमा बसुमतारी का दमदार शक्ति प्रदर्शन, विकास के वादों से साधे मतदाता उर्से कलीमी के चौथे दिन ताजुल उरफ़ा कॉन्फ्रेंस में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब शाहजहांपुर में गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान—मुआवजे की उठी मांग ट्रेज़री ऑफिस पर डीएम का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व रिकॉर्ड व्यवस्था पर सख्त निर्देश डीएम का औचक निरीक्षण: देवीपुरा गौशाला में व्यवस्थाओं की जांच, रिसर्च सेंटर बनाने की तैयारी
---Advertisement---

नोएडा में एक बार फिर कोरोना अपने पैर फैलाने लगा, लोग सहमे

By Ten News One Desk

Published on:

182 Views

नोएडा में एक बार फिर कोरोना अपने पैर फैलाने लगा, लोग सहमे

टेन न्यूज़ !! २८ मई २०२५ !! गीता बाजपेई ब्यूरो, नोएडा

नोएडा में एक बार फिर कोरोना अपने पैर फैलाने लगा है, जिसकी वजह से लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं। हालांकि अभी किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है ।

बीते दिन छह महिलाओं समेत कुल 9 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सभी संक्रमितों की जांच निजी लैब में हुई और वर्तमान में ये होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग इनसे संपर्क कर ट्रैवल हिस्ट्री और परिजनों की जानकारी एकत्र कर रहा है।

पॉजिटिव मिले मरीजों में एक मरीज की उम्र 71 वर्ष है। इनमें से अधिकतर मरीज बिसरख ब्लॉक के हैं और सोसाइटी निवासी हैं। एसीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि निजी अस्पतालों की रिपोर्ट के आधार पर कोविड की पुष्टि हुई है। पहले मरीज का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी भेजा जा रहा है। जांच के लिए किट और रिएजेंट मंगाए गए हैं।

जो किट उपलब्ध थीं उन्हें जिला अस्पताल को दिया गया है ताकि संदिग्ध मरीजों की जांच शुरू की जा सके। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। सभी डॉक्टरों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उसी के अनुसार काम किया जा रहा है। इलाज के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। कोविड के संबंधित जानकारी लेने के लिए लोग 8766367005 पर कॉल कर सकते हैं।

जिला हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अमित कुमार ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अपने स्तर पर जांच सुनिश्चित करनी होगी। स्वास्थ्य विभाग से जांच किट प्राप्त की जा सकती है। पहली कोविड मरीज के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी निजी लैब से नमूना मांगा गया है। सैंपल को जांच के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल भेजा जाएगा

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!