• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

चौहान गुट ने पर्यावरण दिवस पर सदर कोतवाली, महिला थाना में किया वृक्षारोपण

ByTen News One Desk

Jun 6, 2025
271 Views

चौहान गुट ने पर्यावरण दिवस पर सदर कोतवाली, महिला थाना में किया वृक्षारोपण



टेन न्यूज़ !! ०६ जून २०२५ !! ब्यूरो वसीम खान@ रायबरेली


जनपद रायबरेली में पर्यावरण दिवस पर ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने अपनी टीम के साथ सदर कोतवाली में पहुंचकर एक आम का वृक्ष लगाया।

वृक्षारोपण में सदर कोतवाल राजेश सिंह व दीवान वीरेंद्र भी शामिल रहे।

इसके बाद उन्होंने महिला थाना जाकर भी वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण में महिला थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ शामिल रही।

वृक्षारोपण के बाद प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने समस्त पदाधिकारियों, व्यापारियों व जनपदवासियों से कम से कम एक वृक्ष लगाने की अपील की और पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले नुकसान से भी लोगों को बचने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आज हम सभी को पॉलीथिन के प्रयोग से बचना होगा तभी हम पर्यावरण को बचा सकते हैं। व्यापारी पॉलीथिन का प्रयोग करने से बचें और इसका उत्पादन भी बंद करवाना चाहिए। जिससे पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ जिलाध्यक्ष मोहम्मद उमर, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, मेडिकल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सरफराज, जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान, नगर अध्यक्ष आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!