• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में चराई मेले में सुबह से देर रात तक उमड़ी भारी भीड़

ByTen News One Desk

Apr 2, 2024
229 Views

तिलहर में चराई मेले में सुबह से देर रात तक उमड़ी भारी भीड़



टेन न्यूज़ !! 02 अप्रैल २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर रंगों के होली पर्व का सोमवार को विदाई देते हुए ग्रीष्म मौसम की शुरुआत पर देव प्रतिमाओं पर हाथ पंखा झलकर पूजा अर्चना की गई।

यहां परंपरागत लगने वाले चराई मेले में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। होलिका दहन के एक सप्ताह बाद रंगों के पर्व होली को विदाई और गर्मी मौसम की शुरुआत पर देव प्रतिमाओं को हाथ पंखा झलकर पूजा अर्चना के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी।

यहां आर्य समाज मंदिर के पूर्व दिशा में स्थित चराई मंदिर तथा उत्तर दिशा में स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर लोगों ने प्रसाद चढ़ाया और पंखा झलकर देवी देवताओं को प्रसन्न करने की कामना की। मेले में खेल खिलौने, बिसात खाने की दुकानों पर खरीददारों की भारी भीड़ रही। वहीं चाट के ठेलों पर लोगों ने चाट पकौड़ी का लुत्फ लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!