• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

माता-पिता की गैरमौजूदगी में 11वीं की छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

ByTen News One Desk

Jun 10, 2025
140 Views

माता-पिता की गैरमौजूदगी में 11वीं की छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या



टेन न्यूज़ !! १० जून २०२५ !! रिपोर्ट : वसीम खान, ब्यूरो, लोकेशन: रायबरेली


जनपद रायबरेली के थाना चंदापुर क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है।

मुरैनी मजरे पुरे रानी गांव में एक 11वीं कक्षा की किशोरी ने किसी बात से आहत होकर दुपट्टे से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नेहा के रूप में हुई है।

घटना 9 जून को सुबह की है। नेहा के पिता छेद्दू और मां बिटिया रानी घर से बाहर गए हुए थे। जब वे करीब 11:30 बजे घर लौटे, तो उन्होंने कमरे की कुंडी अंदर से लगी पाई। दरवाजे को धक्का देकर खोलने पर उन्होंने देखा कि नेहा ने छत के कुंडे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली थी।

परिजनों ने तुरंत गांव वालों की मदद से नेहा को नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की सूचना चंदापुर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!