• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भीषण गर्मी को देखते हुए नगर प्रशासन ने खराब पड़े वॉटर कूलर को सही कराया

ByTen News One Desk

Jun 12, 2025
358 Views

भीषण गर्मी को देखते हुए नगर प्रशासन ने खराब पड़े वॉटर कूलर को सही कराया



टेन न्यूज़ !! १२ जून २०२५ !! ब्यूरो चीफ, औरैया


अटसू नगर प्रशासन ने भीसड़ गर्मी को देखते हुए खराब पड़े वाटर कुलर को मिश्री बुलाकर तुरंत सही कराया, अभी हाल में नगर प्रशासन द्वारा चार वॉटर कूलर नगर क्षेत्र में लगवाए गए थे। जिनमें से एक वॉटर कूलर कन्या जूनियर हाई स्कूल के पास लगवाया गया था।

पिछले दिनों पूर्व कुछ शरारती तत्वों के द्वारा वाटर कूलर की टौंटी आदि तोड़ दी गई थी। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा मौखिक रूप से अधिशाषी अधिकारी विकास कुमार को दी गई। भीषण गर्मी को देखते हुए सम्बन्धित कर्मचारियों को को भेज कर तुरंत वॉटर कूलर को सही कराया गया।

अधिशाषी अधिकारी ने भीसड़ गर्मी को देखते हुए मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर पीने का ठंडा पानी मुहैया कराया, अभी हाल में ही देखा गया है। की श्री नगर तालाब किनारे पड़े सालों से कूड़े के ढेर, या आर्य नगर में नाले का निर्माण, प्रेम नगर में नाले की खुदाई, या सालों से खराब पड़े राम जानकी मंदिर से हैंड पंप को सही करवाना।

सभी मामलों में विकास कुमार अधिशाषी अधिकारी ने तुरन्त संज्ञान लिया।छोटे कुशवाहा नगर अध्यक्ष अखिल भारतीय व्यापारी महा संगठन ने बताया व्यापारियों सहित तमाम संगठनों की तरफ से नगर पंचायत अटसू में पिछले काफी समय से वॉटर कूलर लगवाए जाने की माँग की जा रही थी।

लेकिन नगर पंचायत की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा था। जब अधिशाषी अधिकारी के पद पर श्री विकास कुमार की नियुक्ति हुई तो हम लोगों ने अपनी मांग उनके समक्ष रखा रखी जिसको संज्ञान में लेते हुए पिछले माह चार नए वॉटर कूलर नगर पंचायत के द्वारा लगवाए गए हैं।

अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि कोई भी समस्या हो आप लोग सभासद/नगर पंचायत अध्यक्ष/या सीधे नगर पंचायत कार्यालय में आ कर मुझसे संपर्क करें सभी समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!