• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

वीरांगना अवंतीबाई लोधी पर गलत टिप्पणी करने पर भाजपाइयों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Jun 13, 2025
272 Views

वीरांगना अवंतीबाई लोधी पर गलत टिप्पणी करने पर  भाजपाइयों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन



 टेन न्यूज़ !! १३ जून २०२५ !! रिपोर्ट: प्रभाष चन्द्र, ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज


एंकर….यूपी के जनपद कन्नौज में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने पर लोगों में आक्रोश फैला हुआ है।

मामले में कार्यवाही हेतु भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट में जाकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अविनाश चन्द्र गौतम को सौंप कर आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।

पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा वीरांगना अवंती बाई लोधी पर गलत टिप्पणी को लेकर लोधी समाज में आक्रोश फैला हुआ है। किसी भी महानुभाव पर गलत टिप्पणी करना बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

टेन न्यूज के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट नमस्कार

बाइट: नरेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!