• Fri. Oct 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर पुलिस ने बिजली तार चोरी के वांछित आरोपी को दबोचा, 150 मीटर तार बरामद

ByTen News One Desk

Oct 16, 2026
3 Views

तिलहर पुलिस ने बिजली तार चोरी के वांछित आरोपी को दबोचा, 150 मीटर तार बरामद


टेन न्यूज ।। 16 अक्टूबर 2026 ।। अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर थाना पुलिस ने बिजली तार चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 150 मीटर बिजली तार के चार बंडल बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर 2026 को विद्युत केंद्र जमौर को आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन से तार चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में बिजली के 10 पोल क्षतिग्रस्त होने की बात भी सामने आई थी।

मामले की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अरविंद कुमार (24) पुत्र वीरपाल, निवासी ग्राम खजुरिया ब्राह्मणान, थाना बिथरी चैनपुर, जनपद बरेली को पुलिस ने 15 अक्टूबर की रात 11 बजकर 7 मिनट पर गिरफ्तार किया। आरोपी को ग्राम गुलामखेड़ा से हकीमपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित पुलिया के पास से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से बिजली के तार के चार बंडल बरामद हुए हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!