• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कैमूर में असहाय परिवार के लिए मसीहा बने नप सभापति, दिलवाई बड़ी मदद

ByTen News One Desk

Jun 21, 2025
248 Views

कैमूर में असहाय परिवार के लिए मसीहा बने नप सभापति, दिलवाई बड़ी मदद



पैट्रोल पंप कर्मी के हत्या के बाद आश्वासन देने वाले सभी नेताओं ने छोडा साथ


टेन न्यूज़ !! २१ जून २०२५ !! सतेन्द्र शर्मा ब्यूरो, कैमूर/बिहार


कैमूर जिला के भभुआ बद्री भवानी पैट्रोल पंप कर्मी के हत्या के बाद आश्वासन देने वाले सभी नेता छोड़े साथ, असहाय परिवार का मसीहा बने नगर परिषद सभापति विकास तिवारी उर्फ बब्लू तिवारी,दिलवाए हत्या के बाद मिलने वाली सभी मुआवजा का पैसा,साथ ही मृतक की पत्नी को आजीवन पेंशन देने के लिए चालू कराए पेंशन ताकि हो सके गरीब परिवार का भरण पोषण,

बता दें कि बीते 20 मई को भभुआ शहर के बद्री भवानी पैट्रोल पंप पर एक पेट्रोल पंप कर्मी भभुआ वार्ड नं 15 निवासी मनोज कुमार रजक की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था, घटना के बाद मौके पर मंत्री जमा खान सहित कई दिग्गज नेता वहां पहुंचे थे और मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी दिलाने और मुआवजा दिलाने की बात कही थी, यहीं नहीं परिजनों को तत्काल 4 लाख रुपए का चेक भी दिया गया था, जब मृतक की पत्नी चेक लेकर बैंक पहुंची तो चेक खराब निकला और पैसा का निकासी नहीं हुआ,जिसके बाद मृतक की पत्नी सुमन देवी ने नगर परिषद सभापति से मदद की गुहार लगाई,

वहीं मृतक की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि पति के मरने के बाद जितने भी नेता और मंत्री ने आश्वाशन दिया था सब झूठा साबित हुआ क्योंकि उस दिन के बाद कोई भी मेरे दरवाजे पर हमारा हाल चाल पूछने तक नहीं आया, मैं धन्यवाद देती हूं भभुआ चेयरमैन बब्लू तिवारी का जो हमारे दुख के समय में हमारा साथ दे रहे हैं, जिन्होंने मुआवजा की बकाया राशि 4 लाख 12 हजार कुछ पैसा हमे दिलवाए हैं और मेरा पेंशन भी चालू करवाए हैं जो हर महीना 7500 हजार मिलेगा, मै तो आस लगाए बैठी हु कि अगर मुझे नौकरी मिल जाएगी तो मैं अपने बच्चों के पढ़ाई से लेकर हर तरह से पालन पोषण कर लूंगी,

वहीं भभुआ नगर परिषद सभापति विकास तिवारी ने बताया कि 20 मई को पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था, जिस मामले में मृतक की पत्नी को 4 लाख 12 6सौ कुछ रुपए का चेक दिया गया था जो बैंक में सो नहीं कर रहा था, जब ये मेरे पास आई तो मैने तुरंत इसकी जानकारी कल्याण पदाधिकारी को दिया, जिसके बाद उनके द्वारा 10 दिन पहले मृतक की पत्नी के खाते में डायरेक्ट पैसा डाला गया, इसके साथ ही इनको पेंशन भी चालू करा दिया गया है ताकि यह अपने बच्चों का भरण पोषण कर सकें, उन्होंने कहा कि हत्या के बाद बहुत से नेता और मंत्री ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि हमलोग सभ मदद करेंगे लेकिन आज मृतक का परिवार दर दर भटक रहा है,

इसके साथ ही मैने यह भी प्रयास किया है कि इनका अब जो भी बकाया मुआवजा है इनको दिया जाए, उन्होंने कहा कि घटना के बाद सभी अधिकारी और नेता जुट कर इनका साथ देने और नौकरी दिलाने का वादा किए थे लेकिन अब इनका कोई साथ नहीं दे रहा है, मैं उन सभी को कहना चाहता हूं जो आपने मृतक के परिजनों से वादा किया था उस वादे पर खरा उतरे और मृतक के पत्नी की सरकारी नौकरी दिलवाए।

Bait( 1)- सुमन देवी मृतक की पत्नी

Bait ( 2)-विकास तिवारी उर्फ बब्लू तिवारी नप सभापति भभुआ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!