• Sat. May 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नालंदा में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनि चौधरी का 90वां जन्मदिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं

ByTen News One Desk

Jan 4, 2026
85 Views

नालंदा में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनि चौधरी का 90वां जन्मदिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं


टेन न्यूज़ !! सोशल मीडिया डेस्क, बिहार नालंदा। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता एवं वरिष्ठ नेता शकुनि चौधरी ने रविवार को अपना 90वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके आवास पर भव्य जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष रूप से शामिल हुए और उन्होंने शकुनि चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज और आमजन के हित में लगातार अच्छा कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शकुनि चौधरी के दीर्घायु, स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कामना की।

जन्मदिन समारोह में बिहार भाजपा के कई सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। सभी ने शकुनि चौधरी को शतायु होने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन भी किया गया।

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शकुनि चौधरी ने करीब तीन दशक से अधिक समय तक बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई है। विधायक, सांसद और मंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी स्मरणीय हैं। समारोह का माहौल आत्मीय और उत्साहपूर्ण रहा, जिसमें परिवारजन और शुभचिंतक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!