ग्राम मेवा पट्टी में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया होली का पर्व फर्रुखाबाद में होली खेलकर लौट रहे युवकों के साथ दो अलग-अलग सड़क हादसे, पांच युवक घायल औरैया में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह औरैया में टेम्पू-बाइक की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल, देवदूत बनी पुलिस ने बचाई तीनों की जान रायबरेली में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा
---Advertisement---

कटरा मैन मार्केट में जीएसटी छापे की अफवाह से मचा हड़कंप, दुकानों के शटर गिरे, सन्नाटा पसरा

By Ten News One Desk

Published on:

393 Views

कटरा मैन मार्केट में जीएसटी छापे की अफवाह से मचा हड़कंप, दुकानों के शटर गिरे, सन्नाटा पसरा

टेन न्यूज।। 26 जून 2025 ।। पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

कस्बे की मुख्य बाजार में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जीएसटी विभाग की कार्रवाई को लेकर अफवाह फैल गई। देखते ही देखते कटरा मैन मार्केट में व्यापारियों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। बाजार में सन्नाटा छा गया।

सूत्रों के अनुसार किसी ने अफवाह फैला दी कि जीएसटी टीम छापा मारने वाली है। बस फिर क्या था, व्यापारियों ने बिना कुछ सोचे-समझे दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए। कुछ ही मिनटों में पूरी मार्केट सुनसान नजर आने लगी। इस अफरा-तफरी में ग्राहक भी इधर-उधर भागते दिखे।

हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि यह महज अफवाह थी और जीएसटी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। लेकिन अफवाह के चलते बाजार का माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा।

एक व्यापारी ने नाम नहीं छपने की शर्त पर बताया कि जीएसटी की टीम की गाड़ी बाजार में देखी गयी थी जिस पर विभाग का लोगो बना था बाजार में किसी दुकान के खिलाफ़ कार्यवाही नहीं होने की सूचना है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment