• Fri. Jun 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सकुशल सम्पन्न की जाएगी कावड़ यात्रा, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

ByTen News One Desk

Jun 27, 2025
280 Views

सकुशल सम्पन्न की जाएगी कावड़ यात्रा, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा



टेन न्यूज़ !! २७ जून २०२५ !! रिपोर्ट- नीरज शर्मा, लोकेशन: शाहजहाँपुर


एंकर… जनपद शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सहित संबंधित अधिकारियों के साथ कावड़ यात्रा की तैयारियों के सम्बंध में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक आहूत की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कावड़ यात्रा का सम्पूर्ण कार्य, पूर्ण सतर्कता, सजगता और गंभीरता के साथ कराया जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कावड़ मार्ग पर मांस व मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में साफ-सफाई और बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कावड़ मार्ग पर जहाँ कहीं मरम्मत की आवश्यकता हो, उसे प्राथमिकता पर ठीक कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा अवधि में प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य केंद्रों की उपलब्धता, और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर स्थित सभी ट्रांसफॉर्मरों को सुरक्षित ढंका जाए।

वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि खाने-पीने की वस्तुओं पर ओवरराइटिंग न हो।

साथ ही, कावड़ यात्रियों के लिए आरामदायक शिविरों की व्यवस्था की जाए। इन शिविरों में तुलसी एवं बेल के पौधे भी लगाए जाएं।

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि 2 जुलाई के बाद कावड़ मार्ग पर कोई भी गोवंश घूमता हुआ न दिखाई दे,

अन्यथा उत्तरदायी अधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। सफाई व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाया जाए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि “बैठक में जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, उन पर गंभीरता से कार्रवाई कराई जाएगी। सभी अधिकारी आपसी समन्वय और सहयोग से कार्य करें ताकि कावड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराई जा सके।”

इस अवसर पर संबंधित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

टेन न्यूज के लिए शाहजहाँपुर से नीरज शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!