• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मनरेगा, गो आश्रय स्थल समेत जीरो पावर्टी आदि को लेकर बैठक सम्पन्न

ByTen News One Desk

Jun 30, 2025
108 Views

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मनरेगा, गो आश्रय स्थल समेत जीरो पावर्टी आदि को लेकर बैठक सम्पन्न



टेन न्यूज।। 30 जून 2025 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में मनरेगा, गो आश्रय स्थल, स्वच्छ भारत मिशन, जीरो पावर्टी अभियान आदि के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने पाण्डु नदी की साफ सफाई के चल रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास खंड हसेरन की ग्राम पंचायत कंसुआ, रौंसा, सकतपुर के क्षेत्रों में किए जाने वाला यह कार्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

और इससे न केवल स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा, बल्कि जलस्तर सुधारने में भी सहायता मिलेगी। साथ ही नदी के दोनों किनारों पर वृक्षारोपण भी किया जाए ताकि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके। इसी क्रम में उन्होंने निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रत्येक कार्य करें जिससे किए जाने वाला गुड वर्क समाज में दिखे।

जिला अधिकारी ने निर्देश दिए 1जुलाई से 10 जुलाई के मध्य सामुदायिक बागवानी में आम, कटहल, आवंला, बेल, जामुन आदि फलदार पौधे रोपित कर दिए जाएं। इसके लिए समस्त खंड विकास अधिकारी रोपित पौधों को कम से कम तीन वर्षों तक सुरक्षित और देख रेख की प्लानिंग पूर्व में ही तैयार कर ले।

उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में आरआरसी, अंत्येष्टि स्थल, मनरेगा पार्क, मॉडल शॉप आदि कार्यों में जो भी स्लोगन, कलर और डिजाइन की जाए, सभी ग्राम पंचायतों में एक होनी चाहिए।

अग्निहोत्री ने कहा कि गो-आश्रय स्थलों में नीम, पाकड़ आदि ऐसे छायादार वृक्ष लगाए जाएं जो न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाएं, बल्कि पशुओं को भी प्राकृतिक छाया प्रदान करें।

उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि गिनती गिनाने के लिए पौधे न लगाए, लगाए गए प्रत्येक पौधे का संरक्षण इस प्रकार किया जाए कि वे हर हाल में विकसित हो। लगाए गए पौधों की संख्या और गो आश्रय स्थल के नाम सहित सूची उपलब्ध कराई जाए, जिससे समय समय पर निरीक्षण कर रोपित पौधों को परखा जा सके।

उन्होंने गो आश्रय स्थलों में बीमार/घायल गोवंशों के लिए अलग से व्यवस्था न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी गोवंशों के बीच घायल/बीमार गोवंश का पल-पल दम घुटता है, इसलिए ऐसे गोवंशो के लिए अलग से व्यवस्था की जाए, इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही नेपियर/ हरे चारे हेतु नवीन भूमि का चिन्हांकन यथाशीघ्र कर लिया जाए।

डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15वीं वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि के उपभोग करने में खराब प्रदर्शन करने वाले सचिव को सस्पेंड करने के निर्देश दिए l यह भी निर्देश दिए कि जिन ग्राम पंचायतों में अन्त्येष्टि स्थल के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा दिनेश यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!