• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दादरपुर में हुई घटना को लेकर आचार्य के समर्थन में उतरा शक्ति अखाड़ा

ByTen News One Desk

Jun 30, 2025
129 Views

दादरपुर में हुई घटना को लेकर आचार्य के समर्थन में उतरा शक्ति अखाड़ा



टेन न्यूज।। 30 जून 2025 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल,औरैया।


जनपद इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दादरपुर में 21 जून को आचार्य मुकुट मणि सहायक व्यास संत सिंह यादव के साथ ब्राह्मण जाति के द्वारा जाति वादी को लेकर की गई मारपीट और सर मुंडन की घटना पर दोनों पक्षों पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही को लेकर सूर्य शक्ति अखाड़ा भी जाग गया है।

शाम को दतिया मध्य प्रदेश से पधारे सूर्य शक्ति अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश स्वरानन्द सरस्वती अछल्दा नहर बाजार स्थित आचार्य मुकुट मणि के आवास पर पहुंचे।

जहां आवास में ताला पड़ा देख मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया व्यास गद्दी पर केवल ब्राह्मण का अधिकारी नहीं है। जिसे गीता शास्त्रों का ज्ञान है, वह ब्राह्मण है। कोई भी सनातनी भागवत पीठ पर बैठकर भगवान का वर्णन कर सकता है जिसे ज्ञान ही नहीं वह भागवत पीठ पर बैठने का कोई अधिकार नहीं।

ब्रह्माण कोई जाति नहीं है कर्म के आधार पर सनातन धर्म सभी को अधिकार कर कोई भी व्यास गद्दी पर बैठ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!