• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर के निर्देशन में छात्र-छात्राओं की सहभागिता से अंटा चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, नियम पालन हेतु प्रेरणा का संकल्प”

ByTen News One Desk

Jul 2, 2025
189 Views

पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर के निर्देशन में छात्र-छात्राओं की सहभागिता से अंटा चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, नियम पालन हेतु प्रेरणा का संकल्प”



टेन न्यूज़ !! ०२ जुलाई २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्रीमती निष्ठा उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी यातायात श्री विनय कुमार पाण्डेय द्वारा अंटा चौराहे पर आकांक्षा स्कूल के छात्र-छात्राओं के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। छात्र-छात्राओं ने न केवल चौराहे पर ट्रैफिक संचालन में सहयोग किया, बल्कि नागरिकों को नियमों के पालन के प्रति प्रेरित भी किया। मार्गदर्शन स्वरूप उन्हें यातायात संचालन की मूल बातें, संकेतों की महत्ता और जिम्मेदार वाहन चालकों की भूमिका के बारे में बताया गया।

प्रभारी यातायात श्री विनय कुमार पाण्डेय द्वारा उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए कहा गया कि यदि युवाओं विशेषकर छात्रों की शक्ति को सही दिशा में संगठित किया जाए तो सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने जनता से निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान देने की अपील की:

🔸 हेल्मेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग – दोपहिया वाहन चालकों को हेल्मेट पहनना अनिवार्य करना चाहिए तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना सुरक्षा की पहली शर्त है।

🔸 मोबाइल फोन का प्रयोग न करें – वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग दुर्घटना को आमंत्रण देता है।
🔸 अत्यधिक गति व स्टंट से बचें – ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीडिंग एवं स्टंट करने से स्वयं और अन्य लोगों के जीवन को खतरा होता है।

🔸 नशे की हालत में वाहन न चलाएं – यह न केवल गैरकानूनी है, बल्कि बेहद जोखिमपूर्ण भी।
🔸 गुड सैमेरिटन बनें – यदि किसी दुर्घटना में व्यक्ति घायल होता है तो उसे शीघ्र अस्पताल पहुँचाएं, यह एक मानवीय दायित्व है।

कार्यक्रम में आकांक्षा स्कूल के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया और नागरिकों को सुरक्षित यातायात की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उपस्थित जनता ने भी कार्यक्रम की सराहना की और आगे भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

यह पहल न केवल जागरूकता की दिशा में एक प्रभावी कदम है, बल्कि समाज में छात्र-शक्ति की सकारात्मक भूमिका को उजागर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!