ग्राम मेवा पट्टी में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया होली का पर्व फर्रुखाबाद में होली खेलकर लौट रहे युवकों के साथ दो अलग-अलग सड़क हादसे, पांच युवक घायल औरैया में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह औरैया में टेम्पू-बाइक की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल, देवदूत बनी पुलिस ने बचाई तीनों की जान रायबरेली में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा
---Advertisement---

पालतू बकरे को जबरन पकड़ कर गायब करने की शिकायत पर महिला से मारपीट, पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगाई गुहार, पुलिस जांच में जुटी

By Ten News One Desk

Published on:

370 Views

पालतू बकरे को जबरन पकड़ कर गायब करने की शिकायत पर महिला से मारपीट, पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगाई गुहार, पुलिस जांच में जुटी

टेन न्यूज़ !! ०५ जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

क्षेत्र के खंडसार गांव की निवासी सूरजकली ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने पांच जून को उनके पालतू बकरे को जबरन पकड़ कर गायब कर दिया। जब बकरा वापस मांगा गया तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने मामले की जानकारी स्थानीय थाने में दी, जिससे नाराज होकर आरोपी ने थाने से बाहर निकलते ही महिला पर हमला कर दिया। सूरजकली का आरोप है कि आरोपी ने सरेआम बाल पकड़कर उसे घसीटा और मारपीट की। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया है।

महिला की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) ज्योति यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। मामले को लेकर ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment