• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नगर में खुदी सड़कों पर प्रशासन हरकत में, एसडीएम ने की निरीक्षण टीम के साथ जांच

ByTen News One Desk

Jul 10, 2025
175 Views

नगर में खुदी सड़कों पर प्रशासन हरकत में, एसडीएम ने की निरीक्षण टीम के साथ जांच



विधायक सलोना कुशवाहा की शिकायत पर डीएम ने बनाई जांच टीम, जल निगम के अफसरों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण


टेन न्यूज़ !! १० जुलाई २०२५ !! अमुक सक्सेना,  तिलहर, शाहजहाँपुर


नगर की बदहाल सड़कों को लेकर बुधवार को प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। जल निगम द्वारा छह माह पूर्व पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने पर जनता की लगातार शिकायतों के बाद अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

विधायक सलोना कुशवाहा की पहल पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एसडीएम डॉ. रविन्द्र कुमार की अगुवाई में एक जांच टीम गठित की, जिसने बुधवार को नगर में व्यापक निरीक्षण किया। टीम में जल निगम के अधिकारी, तहसील प्रशासन व जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

क्या कहा एसडीएम ने?
एसडीएम डॉ. रविन्द्र कुमार ने निरीक्षण के बाद बताया कि नगर की सड़कों की स्थिति गंभीर है। जांच रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है, ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जनता त्रस्त, गलियां बनीं दलदल
नगर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक पाइप लाइन के नाम पर खुदाई कर दी गई, लेकिन मरम्मत कार्य अब तक नहीं हुआ। इससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कौन-कौन रहे मौजूद?
निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि आशुतोष सिंह उर्फ आशु, एक्सियन जल निगम ग्रामीण शनि सिंह, जेई हितेश कुमार, एई विशन कुमार, एक्सियन नगर मुहम्मद अयाज, नायब तहसीलदार मनु माथुर सहित सभासद संदीप रस्तोगी, शशांक गुप्ता, रवि मौर्य व संजीव गुप्ता उपस्थित रहे।

जनता को उम्मीद – अब कुछ होगा सुधार
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जांच रिपोर्ट के बाद मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू होंगे और नगरवासियों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!