• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खुदागंज: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

ByTen News One Desk

Jul 11, 2025
240 Views

खुदागंज: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी



टेन न्यूज़ | ११ जुलाई २०२५ !! अनिल कुमार शर्मा, खुदागंज/शाहजहाँपुर


खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कमलापुर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब 30 वर्षीय युवक बृजेश कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसे सुबह करीब सात बजे गंभीर हालत में मीरानपुर कटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया।

हालांकि, बरेली ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर खुदागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शाहजहाँपुर भेज दिया

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!