• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

यमुना का जलस्तर फिर बड़ा प्रशासन हुआ सक्रिय बाढ़ प्रभावित गांवों में अधिकारियों ने चौपाल लगाकर दिए सुरक्षा के निर्देश

ByTen News One Desk

Jul 11, 2025
210 Views

यमुना का जलस्तर फिर बड़ा प्रशासन हुआ सक्रिय बाढ़ प्रभावित गांवों में अधिकारियों ने चौपाल लगाकर दिए सुरक्षा के निर्देश



टेन न्यूज़ !! ११ जुलाई २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल औरैया।


जनपद अजीतमल क्षेत्र स्थित यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अजीतमल तहसील प्रशासन हुआ सक्रिय, तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत ने बुधवार को राजस्व टीम के साथ सिकरोड़ी, बडेरा और गौहानी कला गांवों का निरीक्षण किया।

उपजिलाधिकारी ने गांवों में चौपाल लगाकर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने साफ-सफाई, मेडिकल चेकअप और भूसा उपलब्धता के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। बाढ़ से बचाव की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया गया।तहसीलदार अभिनाश कुमार ने अयाना क्षेत्र के जुहीखा और गूंज गांवों का दौरा किया।

उन्होंने भी चौपाल के माध्यम से बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। तथा राजस्व टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी और राजस्व विभाग की टीमें मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!