• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“टेन न्यूज़” खबर का हुआ असर मृत गौवंश को ट्रैक्टर से खींचने की घटना में सचिव निलंबित

ByTen News One Desk

Jul 11, 2025
192 Views

“टेन न्यूज़” खबर का हुआ असर मृत गौवंश को ट्रैक्टर से खींचने की घटना में सचिव निलंबित



टेन न्यूज़ !! ११ जुलाई २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल औरैया।


विकास खंड अजीतमल क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमावता में मृत गौवंश को ट्रैक्टर में रस्सी से बांधकर खींचने की खबर का हुआ असर हुआ है, मृत गाय के साथ अमानवीय व्यवहार कर ट्रैक्टर से खींचने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया है। उक्त मामले में जिलाधिकारी डॉo इंद्रमणि त्रिपाठी ने दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई थी, जिसमें पंचायत सचिव लापरवाही में चलते दोषी पाए गये।

मृत गौवंश को ट्रैक्टर से बांधकर खींचना के मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने एसडीएम और खंड विकास अधिकारी से जांच करवाई और साथ ही शाम तक रिपोर्ट तलब की। एसडीएम निखिल राजपूत और खंड विकास अधिकारी अतुल यादव ने लोगों के बयान दर्ज करवाएं, जिसमें सचिव की लापरवाही उजागर हुई। जांच कर कमेटी ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी अंशु कुमार को निलंबित कर दिया। मामले में खंड विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही निलंबित हुए सचिव अंशु कुमार को विकासखंड औरैया से संबंध कर दिया गया है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि मरे हुए गौवंश को रस्सी से बांधकर कई मीटर तक घसीटा गया है। उक्त कृत मानवीयता को शर्मसार करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!