कटरा में सपा का होली मिलन समारोह, राजेश यादव और रोशन लाल वर्मा का हुआ भव्य स्वागत कटरा-जलालाबाद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार सभासद का पुत्र गम्भीर घायल रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
---Advertisement---

Breaking News: संगम स्नान जा रहे श्रद्धालुओं की इनोवा कार भीषण सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत, तीन घायल

By Ten News One Desk

Published on:

266 Views

Breaking News: संगम स्नान जा रहे श्रद्धालुओं की इनोवा कार भीषण सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत, तीन घायल

टेन न्यूज।। 12 जुलाई 2025 ।। वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली:

जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सवैया तिराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब प्रयागराज संगम स्नान के लिए जा रही एक इनोवा कार सड़क हादसे का शिकार हो गई।

हादसा उस वक्त हुआ जब चालक ने रास्ते में पड़े एक मृत मवेशी को बचाने की कोशिश की और सामने से आ रहे लोडर वाहन से भिड़ंत हो गई।

इस दर्दनाक टक्कर में इनोवा सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में सवार सभी लोग प्रयागराज में संगम स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे ऊंचाहार क्षेत्र के सवैया तिराहे पर पहुंचे, सामने रास्ते में पड़े एक मृत पशु को बचाने की कोशिश में उनकी गाड़ी सीधे लोडर से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लावारिस मवेशियों की समस्या को लेकर सवाल खड़े कर गया है।

टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से ब्यूरो रिपोर्ट – वसीम खान

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment